Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तान का मेजर मोइज मारा गया

पाकिस्तान के चैनल दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरोगा क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान 11 आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में सात आतंकवादी घायल भी हुए हैं।

25 Jun 2025

बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तान का मेजर मोइज मारा गया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप का मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीडीपी) के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह वही अफसर बताया जा रहा है, जिसने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायु सेना के तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पकड़ लिया था। यह मुठभेड़ मंगलवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में हुई। मुठभेड़ में 11 आतंकियों के मारे जाने का भी दावा किया जा रहा है।

पाकिस्तान के चैनल दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरोगा क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान 11 आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में सात आतंकवादी घायल भी हुए हैं। हालांकि, भीषण गोलीबारी के दौरान मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान उल्लाह की जान चली गई।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की सूचना से इतर खबरों में कहा जा रहा है कि मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह ने ही फरवरी, 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायु सेना के तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था। मेजर शाह का मुठभेड़ में मारा जाना पाकिस्तान आर्मी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अभिनंदन वर्धमान अब ग्रुप कैप्टन हैं। इंडियन एयरफोर्स के जांबाज अफसर अभिनंदन पाकिस्तान से जब लौटे थे, तो सारे देश ने उन्हें सलामी दी थी। अभिनंदन वर्धमान को उनकी वीरता के लिए भारत ने वीर चक्र पुरस्कार से नवाजा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्ता
पाकिस्तान के चैनल दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News